HomeNewsआरा :सांप के डंसने से बच्ची की मौत, एक युवक की हालत...

आरा :सांप के डंसने से बच्ची की मौत, एक युवक की हालत बिगड़ी

आरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव में शुक्रवार को सांप के डंसने से एक बच्ची की मौत हो गयी। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत बच्ची गुरुशरण बिंद की पुत्री सुगी कुमारी है।

jay kumar


गोठहुला गांव में गयी बच्ची की जान, दर्शनछपरा गांव का युवक की हालत खराब

बच्ची ने इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में तोड़ा दम

बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह वह घर में सो रही थी। तभी किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। इससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया।

वहीं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में सांप के डंसने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उक्त युवक दर्शनछपरा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह है।

बताया जाता है कि वह शुक्रवार की सुबह रास्ते मे लगे पानी से होकर जा बाजार जा रहा था। उसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इधर, बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था

आरा शहर के सभी दुकानों को प्रतिदिन खोलने का जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ई. संजय शुक्ल का राष्ट्रभक्तों को संदेश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular