Homeधर्मआस्था-मंदिरचैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही...

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी रही भीड़

झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद ने मंदिर में टेका मत्था

Chaitra Navratri 2024: झारखंड जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मंगलवार को आरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में जाकर पूजा-अर्चना कर मत्था टेका।

  • हाइलाइट :- Chaitra Navratri 2024
    • श्रद्धालु-भक्तों ने प्रसाद चढ़ाकर मां के दरबार में टेका मत्था

आरा: चैत नवरात्र के प्रथम दिन मंगलवार को शहर सहित पूरे जिले में माहौल भक्तिमय हो गया है। घरों में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना कर मां के प्रथम स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में मंगलवार की सुबह से ही महिला-पुरुष श्रद्वालू भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्व होकर मां के मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रसाद चढ़ाकर मां के दरबार में मत्था टेका। पूजन व दर्शन का सिलसिला मंगलवार की देर शाम तक चलता रहा।

मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि चैत नवरात्र को लेकर मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंदिर प्रांगण में समुचित रौशनी का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही साथ ही मंदिर के नवनिर्माण कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है। मंदिर के नव निर्माण कार्य में मजदूरों की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है। मंदिर के नव निर्माण कार्य में श्रद्धालु-भक्त दिल खोलकर दान दे रहे हैं। मंदिर के नव निर्माण एवं व्यवस्था में मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्य सक्रीय है।

झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद ने मंदिर में टेका मत्था

झारखंड जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मंगलवार को आरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के दरबार में जाकर पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट, आरा, भोजपुर की ओर से मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार द्वारा उन्हें माता का फोटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धनबाद जद (यू) के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह भी मौजूद रहें।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular