Homeबिहारआराकुख्यात चंदन मिश्रा हत्याकांड, भोजपुर में दो अपराधियों का एनकाउंटर

कुख्यात चंदन मिश्रा हत्याकांड, भोजपुर में दो अपराधियों का एनकाउंटर

भोजपुर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़: चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Chandan Mishra murder case
    • भोजपुर में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़: चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो आरोपी घायल, एक गिरफ्तार

बिहार,भोजपुर। कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) एवं भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोजपुर जिले के बिहिया इलाके में STF और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में चंदन मिश्रा हत्याकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मुठभेड़ मंगलवार की सुबह बिहिया-कटेया पथ पर नदी के समीप करीब पौने छह बजे हुई।

मुठभेड़ में बलवंत कुमार (22) और रविरंजन सिंह (20) नामक दो अपराधियों को गोली लगी है। रविरंजन को जांघ में, जबकि बलवंत को हाथ-पैर में गोली लगी है। दोनों को सुबह 6:25 बजे बिहिया अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Chandan Mishra murder case: पूछताछ में खुलासा

Chandan Mishra murder case - पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी

घायल अपराधियों में बलवंत कुमार, उम्र 22 वर्ष पिता जंगबहादुर सिंह , लीलाधरपुर परसिया, जिला बक्सर और रविरंजन सिंह, उम्र 20 वर्ष, पिता केश्वर सिंह, चकरही, बिहिया, जिला भोजपुर शामिल हैं

STF ने इस दौरान अभिषेक कुमार नामक तीसरे अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। अभिषेक से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में अन्य अपराधियों के साथ शामिल था। STF ने इन अपराधियों के पास से दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो मैग्जीन और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular