Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeहथियार बंद बदमाशों ने की दरवाजे पर फायरिंग: युवक को लगी गोली,...

हथियार बंद बदमाशों ने की दरवाजे पर फायरिंग: युवक को लगी गोली, पटना रेफर

Chandan Yadav shot in Mathwalia: घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव में मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को दाहिने पैर में घुटने के पास गोली लगी है। जो अंदर फंसी हुई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow
Chandan Yadav shot in Mathwalia

Chandan Yadav shot in Mathwalia: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव निवासी

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मथवलिया गांव निवासी किशुन देव राय का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार यादव है। इधर, चंदन कुमार यादव ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि वह गुजरात के जामनगर में रिलायंस कंपनी में प्राइवेट जॉब करता है। जब वह जामनगर में था। तभी गांव के ही कुछ युवकों से उन्हें जामनगर बुलाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि अगर तुमने जामनगर नहीं बुलाया तो तुम्हें गांव में नहीं रहने दूंगा। और उसके बाद बात खत्म हो गई थी।

हथियार बंद बदमाशों ने की दरवाजे पर फायरिंग

बताया की वह दो दिन पूर्व वापस अपने गांव आया था। आज सुबह जब वह अपने दरवाजे पर मुंह धो रहा था। तभी चार की संख्या रहे हथियार बंद बदमाश वहां आ धमके और पहले उससे गाली-गलौज किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त युवक ने उसे गोली मार दी। दूसरी ओर जख्मी युवक चंदन कुमार यादव रितिक नामक युवक पर गोली मारने एवं उनके साथ रहे अन्य साथियों के द्वारा चार राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही हैं।

जख्मी से मिलकर जिप सदस्य धनंजय यादव ने ली घटना की जानकारी

वही आरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि चंदन कुमार यादव नामक एक युवक को गोली लगी है। उसे जख्मी हलात में अस्पताल लाया गया है। जख्मी को गोली दाहिने पैर में घुटने के पास लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। अभी उसकी स्थिति थोड़ा गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। वही घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य धनंजय यादव आरा सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी के स्थिति का जायजा लिया और घटना की पूरी जानकारी ली।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular