Homeबिहारआरा भोजपुरCHANDI THANA : मामूली विवाद में पुत्र ने पिता को मारी गोली

CHANDI THANA : मामूली विवाद में पुत्र ने पिता को मारी गोली

जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव निवासी स्व. सर्वदेव यादव के 45 वर्षीय के पुत्र रुदल यादव हैं। वह पेशे से किसान है।

CHANDI THANA: जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव निवासी स्व. सर्वदेव यादव के 45 वर्षीय के पुत्र रुदल यादव हैं। वह पेशे से किसान है।

jay kumar
  • हाइलाइट : CHANDI THANA
    • जख्मी का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • चांदी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव में बुधवार की सुबह मामूली विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने पैर में पंजे पर लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव निवासी स्व. सर्वदेव यादव के 45 वर्षीय के पुत्र रुदल यादव हैं। वह पेशे से किसान है। सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष राकेश रोशन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

CHANDI THANA – चांदी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

इधर, रुदल यादव ने बताया कि उनका पुत्र बराबर शराब पीकर घर में आकर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर उसके द्वारा उन लोगों के साथ मारपीट भी करता है। बुधवार की सुबह उनके पुत्र द्वारा भैंस के बच्चे को खोलकर ले जाया जा रहा था। तभी उन्होंने उसे मना किया। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उसने उन्हें गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी ओर जख्मी अधेड़ रुदल यादव ने अपने ही बड़े पुत्र प्रकाश राय पर गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही हैं।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular