HomeNewsआरा में लोडेड हथियार और गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा...

आरा में लोडेड हथियार और गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

Charkhamba Gali Ara-नगर थाना क्षेत्र के चरखंभा गली के पास शनिवार की रात पकड़ा गया बदमाश

गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी पिस्टल, एक कट्टा और दस गोली बरामद

बाइक और मोबाइल जब्त, फरार बदमाश की धरपकड़ को छापेमारी तेज

आरा शहर के चारखंभा गली मोड़ के पास से पुलिस ने शनिवार की रात हथियार और गोली के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक देसी कट्‌टा और दस गोलियां बरामद की गयी है। उसकी यामहा आर-15 बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पकड़ा गया बदमाश नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी बिट्‌टू यादव है। हालांकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। उसकी पहचान शिवगंज निवासी जय प्रकाश शर्मा के रूप में की गयी है। इसे लेकर दोनों के खिलाफ नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस किया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात नगर थाने के एएसआई नागेंद्र कुमार पासवान रात्रि गश्ती में निकले थे। करीब 12 बजे चरखंभा गली के पास पहुंचे, तो शिवगंज की तरफ ने तेज गति से आती बाइक दिखी। पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में बाइक गिर पड़ी और बिट्‌टू यादव को पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला।

Charkhamba Gali Ara – तलाशी के दौरान बिट्‌टू यादव के  कमर से लोडेड देसी पिस्टल मिला। उसकी मैगजीन में 7.65 एमएम की पांच गोलियां थी। वहीं झोले से एक देसी कट्‌टा और पांच गोलियां बरामद की गयी। उसके द्वारा बाइक का भी कागजात नहीं दिखाया गया। उसके बाद बिट्‌टू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रात में हथियार लेकर जाने के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही उसका आपराधिक बैकग्राउंड भी खोज रही है। इधर, फरार जयप्रकाश शर्मा की धरपकड़ को लेकर सघन छापेमारी भी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular