Homeबिहारआरा भोजपुरतीन दिन से लापता अधेड़ का छेर नदी में तैरते शव बरामद

तीन दिन से लापता अधेड़ का छेर नदी में तैरते शव बरामद

Bhim Singh Narayanpur-मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी

jay kumar

आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव से तीन दिन से लापता अधेड का शव छेर नदी से बरामद हुआ। उसका शव रविवार की सुबह उसी थाना क्षेत्र रूपबांध गांव स्थित छेर नदी के किनारे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व. शिववचन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र भीम सिंह है।

मृतक के परिजन ने बताया कि वह बीते शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। जहां भैंस चराने के दौरान छेर नदी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शव नहीं मिल पाया था। आज सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने उनके शव को रुपबांध गांव स्थित छेर नदी में तैरते देखा, तो इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

Bhim Singh Narayanpur-सूचना मिलते ही मृतक के परिजन वहां पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व चार बहन ने तीसरे स्थान पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी आशा देवी व दो पुत्र रविंदर सिंह एवं दीपक सिंह है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी आशा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular