Homeबिहारआराभोजपुर में ज्योतिषी को मारी गोली

भोजपुर में ज्योतिषी को मारी गोली

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में जमीन के विवाद में एक अधेड़ को पहले धारदार हथियार से मारा गया। उसके बाद उन्हें गोली मार दी गई।

Astrologer Vinod Pandey: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में जमीन के विवाद में एक अधेड़ को पहले धारदार हथियार से मारा गया। उसके बाद उन्हें गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट्स: Astrologer Vinod Pandey
    • जमीन के विवाद में अधेड़ को पहले धारदार हथियार से मारा गया,फिर मारी गोली
    • जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा,बिहार: भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में जमीन के विवाद में एक अधेड़ को पहले धारदार हथियार से मारा गया। उसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। अधेड़ को पेट में गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लगाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अधेड़ नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी स्व. राम पूजन पांडेय के 55 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार पांडेय है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति में करीब दस वर्ष से अपना मकान बना कर रह रहे है। वह पेशे से ज्योतिषी है।

Astrologer Vinod Pandey: 15 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद

इधर, विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि 15 डिसमिल जमीन को लेकर गांव के ही पिंटू कुमार पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय एवं शैलेंद्र कुमार पांडेय से विवाद चल रहा है। रविवार की देर शाम जब अपने घर बाजार समिति से गांव जा रहे थे और जैसे ही गांव में अपने घर के पास पहुंचे। तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे तीनों लोग धारदार हथियार से पहले उनके सर पर मारा। इसके बाद उनके पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी विनोद कुमार पांडेय ने गांव के ही पिंटू कुमार पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय एवं शैलेंद्र पांडेय पर पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर धारदार हथियार से एवं गोली मारकर खुद को जख्मी करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही सर्जन चिकित्सक डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी को गोली पेट में लगी थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति स्टेबल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular