Homeबिहारआरामां आरण्य देवी मंदिर, पुराने गर्भगृह के गुंबद की हुई विधिवत पूजा

मां आरण्य देवी मंदिर, पुराने गर्भगृह के गुंबद की हुई विधिवत पूजा

रविवार को मां आरण्य देवी मंदिर परिसर के द्वितीय तल पर पुराने गर्भगृह के गुंबद का पूजन बड़े धूमधाम से किया गया।

Maa Aranya Devi temple: रविवार को मां आरण्य देवी मंदिर परिसर के द्वितीय तल पर पुराने गर्भगृह के गुंबद का पूजन बड़े धूमधाम से किया गया।

  • हाइलाइट्स: Maa Aranya Devi temple
    • गुंबद में रखे गए भगवान की मूर्ति को निकाल कर रखा गया दूसरे तल पर
    • पांच सदस्यीय विद्वान ब्राह्मणों की टीम द्वारा कराया गया विधिवत पूजन

आरा,बिहार: मां आरण्य देवी मंदिर के जीर्णोद्वार का कार्य इस समय तेजी से चल रहा है, और रविवार को मां आरण्य देवी मंदिर परिसर के द्वितीय तल पर पुराने गर्भगृह के गुंबद का पूजन बड़े धूमधाम से किया गया। यह पूजन पांच सदस्यीय विद्वान ब्राह्मणों की टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न किया। पूजन का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और यह संध्या 4 बजे तक चला, जिसमें भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस विशेष अवसर पर यजमान के पीठाधीश्वर सह ट्रस्ट के उपसचिव मनोज कुमार पांडेय अपनी पत्नी के साथ उपस्थित रहे, उन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Maa Aranya Devi temple – ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने इस पूजन के महत्व को बताते हुए कहा कि मां आरण्य देवी मंदिर के पुराने गर्भ गृह के गुंबद का विविवत पूजन के बाद तोड़ने का कार्य शुरू होगा। इसके पहले गुंबद में रखी गई भगवान की मूर्ति को सावधानीपूर्वक निकालकर दूसरे तल पर रखा गया है। जहां अब उनकी प्रतिदिन पूजा-पाठ किया जाएगा और आरती का आयोजन भी होगा। इसके बाद, दूसरे तल की फिनिशिंग कार्य शुरू होगा, जिससे मंदिर का स्वरूप और भी भव्य और आकर्षक हो सके।

मीडिया प्रभारी ने बताया की माता के मंदिर के पांचवें फ्लोर की ढलाई का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, और अब छठें फ्लोर पर आधे भाग का ढलाई किया जाएगा। इसके बाद गुंबद का निर्माण किया जाएगा, जो मंदिर की भव्यता को और बढ़ाएगा। इस अवसर पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के सचिव अरविंद कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, नवीन सिंह, गजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, अभिषेक कुमार मिश्र उर्फ गोलू बाबा, विकास पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, हब्बी बाबा समेत अन्य टस्टी भी मौजूद रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular