Homeधर्मपर्व त्योहारआरा जेल में 11 बंदी भी कर रहे छठ का व्रत

आरा जेल में 11 बंदी भी कर रहे छठ का व्रत

Chhath in Ara jail – जेल प्रशासन द्वारा व्रती बंदियों को पूजा सामग्री और कपड़े उपलब्ध कराये

Chhath in Ara jail आरा:बुधवार से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ आरंभ हो गया है। संतान की सुख समृद्धि,दीर्घायु की कामना के लिए मनाया जानेवाला छठपूजा इस बार भोजपुर जिले के आरा मंडल कारा में कैदियों द्वारा व्रत करने से जेल का माहौल भी पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। मंडल कारा में छठी मइया के गीत गूंज रहे है। जेल में  11 बंदियों द्वारा उल्लास के लोक आस्था के माहापर्व का अनुष्ठान किया जा रहा है। इनमें 10 महिला और एक पुरुष बंदी है। सूर्य उपासना के इस पर्व को प्रकृति प्रेम और प्रकृति पूजा का सबसे बड़ा उदाहरण भी माना जाता है। बुधवार को नहाय खाय के बाद आज खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगे बंदी। इसे लेकर जेल प्रशासन द्वारा व्रती बंदियों के लिये व्यवस्था की गयी है। इसके तहत व्रती बंदियों के लिये पूजा सामग्री और कपड़े उपलब्ध कराये गये हैं।

Leh border – भोजपुर के फौजी जवान की ड्‌यूटी के दौरान बर्फ में दब जाने से चली गयी जान

police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular