Homeधर्मपर्व त्योहारछठ महापर्व को लेकर नहाए खाए बुधवार को

छठ महापर्व को लेकर नहाए खाए बुधवार को

Chhath Mahaparva – गुरुवार को खरना करेंगे छठ व्रतधारी

शुक्रवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

शनिवार को उदयीमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ संपन्न होगा चार दिवसीय छठ महापर्व

Chhath Mahaparva आरा। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ बुधवार से शुरू होगा। बुधवार को नहाए खाए के साथ व्रती छठ का अनुष्ठान शुरू करेंगे। नहाए खाए के दिन छठ व्रती नदी, तालाब एवं पोखर में स्नान कर चावल, चना से निर्मित दाल एवं लौकी की सब्जी शुद्ध घी एवं सेंधा नमक में बनाकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। गुरुवार को छठ व्रतधारी खरना करेंगे। खरना के दिन गेहूं के आटे से बनी रोटी एवं चावल, दूध तथा गुड़ से निर्मित खीर से प्रसाद बनाकर ग्रहण करेंगे। इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात चंद्रमा को नमन करने की परंपरा है। शुक्रवार को छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही माहौल भक्तिमय हो जाएगा।

jay kumar

Leh border – भोजपुर के फौजी जवान की ड्‌यूटी के दौरान बर्फ में दब जाने से चली गयी जान

police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular