Homeबिहारआराछठ व्रतियों के बीच वितरित किया गया कलसूप और नारियल

छठ व्रतियों के बीच वितरित किया गया कलसूप और नारियल

आरा शहर के मीरगंज बांसटाल स्थित राजेन्द्र कुंज के समीप बुधवार को राजेन्द्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में छठ व्रतियों बीच कलसूप, नारियल, सेव एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

Chhath Puja – Kalsup: आरा शहर के मीरगंज बांसटाल स्थित राजेन्द्र कुंज के समीप बुधवार को राजेन्द्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में छठ व्रतियों बीच कलसूप, नारियल, सेव एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

  • हाइलाइट : Chhath Puja – Kalsup
    • महापौर इंदू देवी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बांटा सामग्री
    • राजेंद्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में वितरित हुआ पूजन सामग्री

आरा: शहर के मीरगंज बांसटाल स्थित राजेन्द्र कुंज के समीप बुधवार को राजेन्द्र प्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में छठ व्रतियों बीच कलसूप, नारियल, सेव एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर महापौर इंदू देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आलोक अंजन समेत अन्य लोगो ने संयुक्त रुप से छठ व्रतियों के बीच बांस से निर्मित कलसूप, नारियल, ईख, सेव, नारंगी एवं पूजन सामग्री का वितरण किया।

इस मौके पर महापौर इंदू देवी ने कहा कि महापर्व छठ समरसता का प्रतिक है। इस पर्व में अमीर-गरीब एवं ऊंच-नीच का भेदभाव मिट जाता है। भगवान सभी लोगो पर अपनी ऊर्जा समान रूप से बिखेरते हुए ऊंच-नीच का भेद नहीं करते है। उन्होंने शहर वासियों को महापर्व छठ की अग्रिम बधाई दी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने कहा की यह महापर्व हमें पेड़-पौधों के रोपण तथा उनके संरक्षण की सीख देता है। संचालन करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आलोक अंजन ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आगे भी गरीबो व जरुरतमंदों के कल्याणार्थ रक्तदान, कबंल वितरण जैसे कार्य किए जाएगें।

इस मौके पर ट्रस्ट की संरक्षक हेवंती देवी, कृष्ण कुमार, महिला मोर्चा संयोजक अंशु गुप्ता, सुमेधा गुप्ता, सचिव अभिजीत आनंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतिक राज, आनंद कुमार, राजेंद्र सिंह, भोला शर्मा, विशाल गुप्ता, मंटू सिंह, छोटे लाल, गौरी शंकर शर्मा, अजीत सिंह, अनिल सिंह, आदित्य सिंह ‘आदि’, थे। कलसूप वितरण में तरुण सह किशोरो ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जिसमे प्रतीक्षा उर्फ श्रुति, अंशिका, रक्षित, आद्यया, सौम्या, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular