HomeNewsट्रेन की चपेट में आने से छोटकी सासाराम के युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से छोटकी सासाराम के युवक की मौत

आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन में घटी घटना

आरा। आरा एवं कुलड़िया स्टेशन के बीच अप लाइन में शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक छोटकी सासाराम (Chhoti Sasaram) के युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी अंतर्गत छोटकी सासाराम (Chhoti Sasaram) गांव निवासी जोधा मुसहर का 22 वर्षीय पुत्र भिंडी मुसहर है। मृतक के परिजन ने बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी थी। इसके कारण उसे कभी-कभी दौरा भी पड़ता था।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

आरा के नए सदर एसडीओ ने कहा वाहन चेकिंग के साथ-साथ अब चलाया जाएगा मास्क चेकिंग के लिए अभियान

आज सुबह वह उठकर कुलहडिया स्टेशन गया था। जहां वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक की मां का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो चुका है। मृतक अपने मां बाप का इकलौता का संतान था।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वहीं इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हमार और तोहार के बीच सोशल मीडिया (social media) पर पोस्टर वार शुरू हो चुका है

राजद का एक ऐसा नेता जो देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी की सुरक्षा अधिकारी रहा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular