HomeNewsआरा में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

आरा में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सनसनी

Chitrasenpur-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में शुक्रवार की रात घटी घटना

jay kumar

मौत का कारण स्पष्ट नही, तफ्तीश में जुटी पुलिस

आरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार की रात घर के ही एक कमरे में लटका हुआ मिला। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़ें- भोजपुर में नहर से मिला बोरे में बंद किशोरी का शव, हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार मृतक Chitrasenpur चित्रसेनपुर गांव निवासी स्व. मो. मुजीब खान का 30 वर्षीय पुत्र शफीर खान उर्फ भुअर खान है। इधर, मृतक के बड़े भाई मो. वजीर खान ने बताया कि गुरुवार की दोपहर उसकी पत्नी ने उसे खाना दिया। जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और बाहर नहीं निकला। शुक्रवार की सुबह वह हर रोज की अपने ड्यूटी पर चला गया। जब शाम में वह ड्यूटी वापस घर लौटे तो मृतक की मां ने उससे कहा कि तुम्हारी पत्नी ने गुरुवार की दोपहर उसे खाना दिया था, जिसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकला। पढ़ें- आरा में अपराधियों ने कपड़ा दुकानदार समेत दो को मारी गोली, दुकानदार की मौत

Chitrasenpur-suicide

मो. वजीर खान ने बताया कि उसने उसके कमरे में देखा तो वह गले में गमछा बांधकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस की माने तो मृतक युवक की मौत फांसी लगाने के कारण आत्महत्या करना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि वह कुछ दिनों डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित चल रहा था एवं अपनी मां एवं पत्नी से अलग रहता था। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। पढ़ें- भोजपुर में लंगूर की मौत के बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन और वानर भोज

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular