Homeबिहारआरा भोजपुरकोईलवर: युवक का शव बरामद, गला दबा हत्या की आशंका

कोईलवर: युवक का शव बरामद, गला दबा हत्या की आशंका

Chotka Chanda-परिजनों ने गला दबाकर हत्या कर शव को फेंकने की जताई आशंका

कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा एवं काजीचक गांव के बीच की घटना

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा एवं काजीचक गांव के बीच घर से काम करने निकले Chotka Chanda युवक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

घर से काम करने निकले युवक का शव बरामद, सनसनी

जानकारी के अनुसार मृतक छोटका चंदा (Chotka Chanda) गांव निवासी कृष्णा पासवान का 30 वर्षीय पुत्र संतोष पासवान उर्फ पंक्षी पासवान है। इधर मृतक के भाई बृज कुमार पासवान ने बताया कि वह आज सुबह करीब 8 बजे घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। इसी बीच शाम में अचानक स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उनका बड़का चंदा एवं काजीचक के बीच मृत अवस्था में उसका शव पड़ा है।

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन वहां पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। दूसरी ओर मृतक के भाई बृज कुमार पासवान ने गला दबाकर हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि उसने किसी पर भी मारने का आरोप एवं आशंका नहीं जताई है।

जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की जताई जा रही आशंका

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की माने तो युवक की मौत जहरीला पदार्थ खाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी दो पुत्री धुधली, सरली एवं एक पुत्र अर्पित है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular