HomeNewsक्राइमहत्या और गोलीबारी में दो गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद

हत्या और गोलीबारी में दो गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद

Chotki Singhi murder case:गोली से जख्मी अभिषेक के फर्द बयान पर गांव के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

  • मूर्ति विसर्जन के दौरान उपजे विवाद की शिकायत करने पर घटना को अंजाम देने का आरोप
  • अन्य आरोपितों की धरपकड़ को लेकर एएसपी के नेतृत्व में चल रही छापेमारी

खबरे आपकी:आरा टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव निवासी एक युवक की हत्या और दो चचेरे भाइयों को गोली मारने में पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गयी है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राइफल और गोली भी बरामद की गयी है। इधर, इस मामले में गोली से जख्मी अभिषेक कुमार सिंह के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। उसमें गांव के ही ऋतिक सिंह और उसके भाइयों व दोस्तो सहित आठ लोगों को नामजद किया गया है। उसकी मां पर भी ललकारने का आरोप लगाया गया है।

बयान के अनुसार अभिषेक सिंह गांव के कुछ लड़कों के साथ रविवार की शाम भगवान सूर्य की मूर्ति विसर्जित करने महुली गये थे। वहां ऋतिक सिंह द्वारा विवाद और मारपीट की गयी। मूर्ति विसर्जन के बाद वह अपने चचेरे भाई सागर सिंह और गांव के ढेमन उर्फ विवेक कुमार सिंह के साथ घटना की शिकायत करने ऋतिक सिंह के घर गये थे। वहां दोनों भाइयों को गोली मार दी गयी और ढेमन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इधर, घटना के बाद सोमवार की देर शाम अस्पताल पहुंचे एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पूर्व का विवाद भी बताया जा रहा है।

Chotki Singhi murder case: बेटे मार रहे थे गोली,ललकार रही थी मां

Chotki Singhi murder case

अभिषेक सिंह के फर्दबयान के अनुसार ढेमन और चचेरे भाई सागर के साथ ऋतिक सिंह के घर शिकायत करने गया था। ऋतिक के दरवाजे पर उसकी मां पुष्पा देवी को घटना के बारे में जानकारी दे रहा था। तभी छत पर खड़े ऋतिक सिंह सिंह ने राइफल और राजा सिंह द्वारा कट्टा से उनपर फायरिंग की जाने लगी। उसमें उसे सीने और पेट उसकी उसके चचेरे भाई सागर को चेहरे पर गोली लग गयी। उसी दौरान दरवाजे खोल ऋतिक सिंह के घर की महिला सदस्यों के अलावे उसके अन्य भाई और दोस्तों द्वारा ढेमन उर्फ विवेक कुमार सिंह व सागर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद तीनों को अस्पताल लाया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular