Homeधर्महर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

Christmas – गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

आरा शहर समेत पुरे जिले में शुक्रवार को क्रिसमस Christmas का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चे, नौजवान एवं बुजुर्गों में उत्साह दिखा। युवतियों और महिलाओं ने भी जमकर मस्ती की। शहर के रमना मैदान की स्थित द होली सेवियर चर्च सहित जिले के सभी गिरजाघरों में आज सुबह से ही क्रिसमस के अवसर पर भीड़ उमड़ी दिखी।

jay kumar
  • बच्चो, नौजवानों एवं महिलाओं में दिखा उत्साह का माहौल

ईसाई धर्म सहित अन्य धर्म के लोग भी गिरजाघरों में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते दिखे। गिरजाघरों के बाहर मेला लगा दिखा। जहां मोमबत्ती, गुब्बारे, फूल, मिठाइयां, केक सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रही। छोटे-छोटे बच्चे अपने परिजनों के साथ गुब्बारे, मिठाई, मोमबत्ती एवं फूल खरीदते दिखे।

बताया जाता है कि इसी दिन ईसामसीह का जन्म हुआ था। जिसको हर वर्ष दिसंबर माह के 25 तारीख को पूरे विश्व में ईसाई धर्म के लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाते हैं। त्योहार के मौके पर लोग नये-नये कपड़े खरीदते हैं। मिठाइयां बांटते हैं एवं एक दूसरे के घर जाकर लोगों को इस त्योहार की बधाइयां देते हैं।

भोजपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, तीन को लगी गोली

भोजपुर में बालू लदे ट्रक चालकों से पैसे वसूलते आठ गिरफ्तार

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular