HomeNewsआरा में डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आरा में डिप्रेशन में आकर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Youth suicide in Ara आरा। शहर के नवादा मोहल्ले मे गुरुवार की दोपहर डिप्रेशन में आकर एक युवक ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतक नवादा मोहल्ला निवासी बताया जाता है।

Youth suicide in Ara इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब घर के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। उसी समय उक्त युवक ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस घर ले गए।

हालांकि उक्त युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भोजपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में फायरिंग, तीन को लगी गोली

भोजपुर में बालू लदे ट्रक चालकों से पैसे वसूलते आठ गिरफ्तार

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular