HomeNewsक्राइमजमीन के विवाद में दो पक्षों में झड़प, रिटायर फौजी की पीट-पीटकर...

जमीन के विवाद में दो पक्षों में झड़प, रिटायर फौजी की पीट-पीटकर हत्या

जमीन के विवाद में दो पक्षों में झड़प, रिटायर फौजी की पीट-पीटकर हत्या

जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 18 महादलित टोले की
सोमवार शाम की घटना

दोनों पक्षों में जकमर चले लाठी-ड़डे और ईंट-पत्थर, दूसरे पक्ष के भी दो जख्मी

छानबीन में जुटी पुलिस एक पक्ष के तीन को हिरासत में
लेकर कर रही पूछताछ

आरा। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के वार्ड संख्या 18 महादलित टोले में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसमें गंभीर चोट लगने से रिटायर फौजी की मौत हो गयी। वहीं दूसरे पक्ष के भी दो लोग जख्मी हो गए। मृत रिटायर फौजी वार्ड नंबर 18 निवासी 65 वर्षीय दीनानाथ राम थे। वहीं घायलों में उसी मोहल्ले के स्व. गुलाब राम के पुत्र राजेद्र प्रसाद और राम जी राम के 18 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार है। रिटायर फौजी के परिजन दूसरे पक्ष के लोगों पर पीट-पीटकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर देर तक अफरातफरी मची रही।इधर, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद मामले में सोमवार की सुबह से ही दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शाम को मामले ने तूल पकड़ लिया। उसके बाद दोनों पक्ष के लोग भिड़े गये और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाये गये। इसमें गंभीर चोट लगने से रिटायर फौजी की मौत हो गयी। मारपीट में दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का
पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महज डेढ़ कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर झड़प की चर्चा

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष के बीच महज डेढ़ कठा जमीन को लेकर विवाद है। सूत्रों के अनुसार जमीन सर्वे के दौरान बिहार सरकार के नाम से रजिस्टर्ड हो गया है। उसे लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है। इधर, सोमवार की शाम की झगड़े की मूल वजह एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर मिट्टी गिराने और दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करना बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, घटना के बाद रिटायर फौजी के घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी अनुरागो देवी, पुत्र अरविंद कुमार, अरुण कुमार, सोनू कुमार, पुत्री पुष्पा कुमारी व नेहा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर निवर्तमान चेयरमैन संतोष कुमार यादव, पूर्व उपाध्यक्ष कुंवर संजीत सिंह, संजय पासवान और सुरेंद्र साह सहित दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular