HomeNewsबिहारमुख्यमंत्री ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के साथ किया संवाद

  • हाइलाइट: CM interacted electricity consumers
    • जिले में कुल 75 स्थानों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

आरा। मुख्यमंत्री विद्युत् उपभोक्ता सहायता योजना की विस्तृत जानकारी उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से मंगलवार को भोजपुर जिले में भव्य एवं ऐतिहासिक जन-सम्वाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर प्रचारिणी सभागार, आरा सहित जिले के सभी निर्धारित स्थलों पर भीड़ उमड़ी रही। लोग सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में पहुँचकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहित और उत्सुक दिखे। जिले में कुल 75 स्थानों पर इन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें 47 हज़ार से अधिक उपभोक्ताओं ने भाग लिया।

jay kumar

ये कार्यक्रम मुख्यतः प्रखंड कार्यालय, उच्च विद्यालय एवं पंचायत सरकार भवन स्तर पर आयोजित किए गए, जहाँ उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।

CM interacted electricity consumers – आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम

भोजपुर जिले का मुख्य कार्यक्रम नागरी प्रचारिणी सभागार,आरा में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, गुंजन सिंह, पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भावेश सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। इसके अलावा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में उपभोक्ता भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने और बिजली उपभोग के बोझ को कम करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री मुफ्त बिजली योजना” लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इस दौरान 125 यूनिट फ्री बिजली के फायदे गिनाए।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular