Homeआरा भोजपुरबिहियाबांधा में वार्ड सदस्य शांति देवी ने किया CM के वीसी कार्यक्रम...

बांधा में वार्ड सदस्य शांति देवी ने किया CM के वीसी कार्यक्रम का उद्घाटन

  • हाइलाइट: Bandha
    • मुफ्त बिजली को लेकर बिहिया के बांधा गांव में आयोजित हुआ CM का डिजिटल संवाद कार्यक्रम

बिहिया,आरा। फ्री बिजली का लाभ पा रहे लाभुकों से मुख्यमंत्री ने मंगलवार को डिजिटल संवाद किया। बिहिया प्रखंड के बांधा गांव (Bandha) स्थित पंडित बृजबिहारी ओझा उत्क्रमित मध्य विधालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड सदस्य शांति देवी ने किया। संचालन मीरा पाल रेविन्यू जेई ने किया।

इस अवसर पर शिव शंकर ओझा (MRC), मधुबाला कुशवाहा (BPM) रोहित कुमार लाइन मैन, विकाश श्रीवास्तव लाइन मैन, बूआ ओझा लाइन मैन, प्रकाश कुमार लाइन मैन, संजय कुमार लाइन मैन, राजकेश्वर राम लाइन मैन, ग्रामीण मीनू ओझा, ललन ओझा,नगेन्द्र उपाध्यक्ष, सूरज ओझा, मिथलेश ओझा, दिलीप ओझा, छठू लाल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

विदित रहें की भोजपुर में मंगलवार को 75 जगहों पर मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मिल रही 125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मौजूद करीब 47 हजार बिजली उपभोक्ताओं को वीसी के माध्यम से सीएम ने मुफ्त बिजली देने को लेकर जानकारी दी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular