- हाइलाइट: Best Youngest Singer of Bihar
- संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया सम्मान
- बॉलीवुड प्रसिद्ध अभिनेत्री जया प्रदा के द्वारा सम्मानित हुई ऋषिका शर्मा
- झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित हुआ था कार्यक्रम
आरा। झारखंड के जमशेदपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम बिस्टुपुर में गत 10 अगस्त को जूलुटो फाउंडेशन द्वारा सिंगिंग का ऑन लाइन और ऑफ लाइन ऑडिशन लिया गया, जिसमें बिहार , झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से एक हजार से प्रतिभागी शामिल हुए। जहां हजारों की संख्या में भरे हुए दर्शकों के बीच फाइनल हुआ था, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री जया प्रदा थी। उनके साथ जूनियर मिथुन चक्रवर्ती और फेमस रैपर एबी वायरल भी थे। जिन्होंने अपना लाइव परफॉर्मेंस दिया।
Best Youngest Singer of Bihar – आरा की ऋषिका शर्मा
कार्यक्रम के दौरान सिंगिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्यूरी मेंबर द्वारा आरा की ऋषिका शर्मा को बेस्ट यंगेस्ट सिंगर ऑफ बिहार का खिताब दिया गया। ऋषिका शर्मा को मुख्य अतिथि बॉलीवुड क्वीन जया प्रदा के हाथों अल्टीमेट ग्लोरी अवार्ड 2025 से नवाजा गया।
आरा शहर के अबरपुल मोहल्ला निवासी ऋषिका शर्मा शहर के माउंट लिट्रा जी स्कूल में वर्ग नौंवी की छात्रा है। उसके दादा स्वर्गीय श्याम किशोर शर्मा शिक्षक थे। पिता संजीव शर्मा पेशे से इनकम टैक्स अधिवक्ता है। उसकी मां कुसुम शर्मा गृहणी है। दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी ऋषिका शर्मा अपने बाल्यावस्था से ही संगीत की शिक्षा प्रारंभ कर दी थी, बचपन से ही संगीत में अभिरुचि थी। उसकी छोटी बहन पीहू शर्मा संगीत महाविद्यालय प्रयागराज में पांचवें वर्ष की छात्रा है। छोटा भाई यश शर्मा एलकेजी का छात्र है।
ऋषिका शर्मा कई कार्यक्रमों में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुकी है। वह अपनी गायकी का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों के मार्गदर्शन और मित्रों को देती है। ऋषिका की उपलब्धि पर संगीत गुरु कावेरी मोहन, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन शाहाबाद इकाई के रमाकांत सिन्हा एवं सीमा देवी आदि ने बधाई दी है।

