HomeNewsबिहारमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में दीप जलाकर मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास में दीप जलाकर मनाई दीपावली

Nitish Kumar celebrated Diwali: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

  • हाइलाइट :-
    • मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी
    • कहा की यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का पर्व है

Nitish Kumar celebrated Diwali खबरे आपकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सीएम आवास एक अणे मार्ग में दीप जलाकर दीपावली मनाई। सीएम के साथ उनके बेटे निशांत और सीएम हाउस में तैनात अधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का पर्व है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular