Homeराजनीतसीएम नीतीश कुमार की निश्चय संवाद, वर्चुअल रैली की सफलता हेतु की...

सीएम नीतीश कुमार की निश्चय संवाद, वर्चुअल रैली की सफलता हेतु की गई बैठक

भोजपुर जिला जदयू और आरा महानगर जदयू की संयुक्त बैठक समपन्न

आरा। भोजपुर जिला जनता दल यूनाइटेड और आरा महानगर जनता दल यूनाइटेड की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के अगामी 6 सितंबर (रविवार) को होनेवाले निश्चय संवाद, वर्चुअल रैली की सफलता हेतु चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, संचालन महानगर जिलाध्यक्ष राकेश रंजन पुतुल तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता शंभु सोनी ने किया।

हर बुथ पर कम से कम 20 साथियों को एप तथा लिंक से जोड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के वर्चुअल रैली की सफलता के लिए पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधान परिषद् सदस्य राधाचरण साह, विधायक प्रभुनाथ प्रसाद, विधान परिषद् सदस्य रणविजय सिंह, पूर्व विधायक विजेन्दर यादव, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्यानन्द विकल के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता कामेश्वर कुशवाहा, कृष्णा जी, नन्दकिशोर यादव, चन्द्रभूषण राय, सुशील तिवारी, विश्वनाथ सिंह, मनोज उपाध्याय, पुष्पा कुशवाहा (उप मेयर), मनु पाठक, भीम पटेल, अंजनी सिंह, सत्येन्दर नारायण सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में निश्चय संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर बुथ पर कम से कम 20 साथियों को एप तथा लिंक से जोड़ने के लिए अभियान चलाने के साथ-साथ वर्चुअल रैली की सफलता के लिए हर सम्भव उपाय करने पर बल दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी प्रखण्ड अध्यक्ष श्रीराम महतो, फीरोजा़ खातुन, अवधेश पाण्डेय, जयशंकर कुशवाहा, हरेन्दर यादव, मुकुल कुमार सिंह, उमेशचन्द पाण्डेय, धर्मेन्द्र यादव, विपिन विश्वास, सुधांशु कुमार सिंह, दुर्गा पटेल, सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष अकबर अली, जयप्रकाश चौधरी, जितेंद्र राम, संजय चौधरी, अजीत मेहता, रामदयाल सिंह, विष्णुकांत तिवारी, रतिकांत तिवारी के साथ-साथ ददन राम, अजय गुप्ता, चन्द्रभानु गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, विष्णु मिश्रा, शिवशंकर राम, राजेश गुप्ता, बरमेश्वर सिंह सहित सभी साथियों ने कहा की यह वर्चुअल रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए हम कटिबद्ध हैं तथा यह रैली अभूतपूर्व होगा। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बैठक आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य है तेजस्वी यादव – हीरा ओझा

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular