Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरामुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना" के तहत योजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना” के तहत योजनाओं का हुआ शिलान्यास

आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चार योजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास

CM Nitish: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंगलवार को पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा कार्यान्वित कुल 1002 करोड़ रुपये की लागत से 1327 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

  • हाइलाइट्स: CM Nitish
  • आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत चार योजनाओं का सीएम ने किया शिलान्यास
  • आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं महापौर इंदु देवी के सफल प्रयास से योजनाओं को मिली स्वीकृति

आरा: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंगलवार को पटना में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा कार्यान्वित “मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना” के तहत कुल 1002 करोड़ रुपये की लागत से 1327 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

पढ़ें: बिहार बजट न्याय के साथ विकास के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा: CM

इनमें भोजपुर जिले के अंतर्गत कुल 6,98,79,995 रुपये की लागत से 15 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोजपुर समाहरणालय सभागार में किया गया। इसमें आरा नगर निगम अन्तर्गत चार योजनाएं शामिल हैं, वही पीरो नगर परिषद की चार योजनाएं हैं। जिन्हें सीएम ने स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर राधा चरण शाह (बिहार विधान परिषद सदस्य), भगवान सिंह कुशवाहा (बिहार विधान परिषद सदस्य), अमरेंद्र प्रताप सिंह (विधानसभा सदस्य, आरा), इंदु देवी (महापौर, आरा नगर निगम), भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया एवं उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं महापौर इंदु देवी के प्रयास से योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके लिए महापौर इंदु देवी ने सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है।

  • आरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर-29 में अहिरपुरवा मोड़ से बलुवहिया होते हुए मोती टोला भीड़ तक पीसीसी पथ निर्माण होगा। इसके लिए 86.84.691/राशि स्वीकृत की गई है।
  • आरा शहर के वार्ड नंबर-2 में आरा गांगी तीन मुहानी से अवधुत भगवान राम स्कूल कुंवर सिंह कॉलेज एस. एन. मेमोरियल स्कूल होते हुए सत पहाड़ी से आरा-बक्सर फोरलेन तक सड़क निर्माण कार्य है। इसकी स्वीकृत राशि 99.22.831/- है।
  • वही शहर के वार्ड नंबर-32-33 में मीठा कुआं से सुपन महतो के हाता होते हुए मथुरा पंडित के घर होते हनुमान टोला तक बडा नाला एवं पीसीसी निर्माण कार्य है। इसके लिए। स्वीकृत राशि-16979541/ है।
  • शहर के वार्ड नंबर-5 में मझौंवा डगर जितेन्द्र सिंह के घर से यादव टोली होते हुए मुन्ना सिंह के घर तक पीसीसी रोड निर्माण कार्य है, जिसके लिए 40.72.381/-राशि स्वीकृत की गई है।
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular