Homeबक्सरडुमरांवआशिक संग रंगरेलियां मनाते पत्नी का बनाया वीडियो, प्रेमी की बच गई...

आशिक संग रंगरेलियां मनाते पत्नी का बनाया वीडियो, प्रेमी की बच गई जान

पति ने पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला; प्रेमी पर भी हमला

Lakhandihra Dumraon: यह घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में रविवार की देर रात हुई। हत्या की सूचना पर डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी और थानाध्यक्ष शंभू भगत सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

jay kumar
  • हाइलाइट: Lakhandihra Dumraon
    • पत्नी को आशिक के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा
    • पति ने पीट-पीट कर पत्नी को मार डाला; प्रेमी पर भी हमला

बक्सर: जिले में पत्नी की बेबफाई से नाराज होकर पति ने लोहे के बाट से मारकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आशिक को भी बाट से मारकर जख्मी कर दिया। किसी तरह दरवाजा खोलकर आशिक युवक जान बचाकर भाग निकला। यह घटना थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में रविवार की देर रात हुई। हत्या की सूचना पर डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी और थानाध्यक्ष शंभू भगत सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति और आशिक दोनों को हिरासत में ले लिया है। मृत महिला के परिजन शाम में डुमरांव थाना पहुंचे है।

थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव निवासी पारस साह का पुत्र सुनील साह गांव के नहर के समीप घर बनाकर रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील की पहली शादी डुमरांव में हुई थी। यह पत्नी भी कुछ दिनों बाद छोड़कर चली गई। दूसरी शादी जमुई जिले में की। दूसरी पत्नी भी किसी कारणवश छोड़कर चली । तीसरी शादी जमुई की प्रमिला देवी के साथ वर्ष 2019 में की थी। प्रमिला को दो छोटे बच्चे भी है। सुनील मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं प्रमिला गांव के घर में छोटी दुकान चलाती थी। पत्नी के चरित्र को लेकर सुनील काफी परेशान रहता था। पत्नी पर बदचलन होने का आरोप भी लगाता था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

पढ़ें: फूहड़ता: छात्राओं के सामने भोजपुरी गाने पर शिक्षकों ने लगाये ठुमके

पत्नी को रंगेहाथ पकड़ने की बनाई रणनीति: आशिक के साथ पत्नी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए सुनील ने रणनीति बनाई। पत्नी को बताएं बगैर रविवार को घर के अंदर छिप गया। इसके बाद जब पत्नी अपने आशिक के साथ रंगरेलियां मना रही थी तो उसका वीडियो बनाने के बाद अचानक हमला बोल दिया। पति को सामने देख दोनों हक्के-बक्के रह गए। सुनील ने लोहे के बाट से पत्नी और आशिक पर हमला करना शुरु कर दिया। लाखनडिहरा गांव निवासी आशिक सुदर्शन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र मैना पासवान का बाट के हमले से सिर फट गया। वह किसी तरह दरवाजा खोलकर भाग निकला। देर रात ही गांव में मरहमपट्टी कराया। इधर आक्रोशित पति सुनील पत्नी प्रमिला पर लोहे के बाट से हमला कर मार डाला।

पत्नी की हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा और दारोगा प्रियंका कुमारी ने डीएसपी के निर्देश पर हत्यारा पति सुनील और आशिक मैना पासवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस मृतक प्रमिला के मायके वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद दो मासूमों की भविष्य अंधकारमय हो गया है। दोनों मासूम इस घटना से काफी भयभीत है। उनकी आंखों से सिर्फ आंसू बरस रहे है। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें: किन्नर से प्यार होने पर कर ली शादी, फिर बेवफाई सहन नहीं कर सका युवक


Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular