CM Nitish Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम अगामी 25 मार्च को आरा में आयोजित होना है।
- हाइलाइट: CM Nitish Samriddhi Yatra
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु संयुक्त आदेश जारी
- 25 मार्च को शहर में कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
आरा। सूबे के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम अगामी 25 मार्च को आरा में आयोजित होना है। मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम के सफल आयोजन, विधि-व्यवस्था के संधारण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त आदेश निर्गत किया गया है।
यातायात नियंत्रण एवं डायवर्जन व्यवस्था:
आरा-मोहनिया/जीरो माइल मार्ग पर सामान्य वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करते हुए इस मार्ग पर यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। संदेश एवं उदवंतनगर की दिशा से आने वाले वाहनों को तेतरिया मोड़ से अनाईठ रोड के माध्यम से निर्धारित पार्किंग स्थल की ओर भेजा जाएगा। जगदीशपुर की ओर से आने वाले वाहन एनएच-922 होते हुए बामपाली एवं चन्दवा मोड़ के रास्ते नगर में प्रवेश करेंगे। पटना/कोइलवर की दिशा से आने वाले वाहनों को कायमनगर-धरहरा मार्ग से डायवर्ट कर बामपाली-चन्दवा मोड़ से प्रवेश कराया जाएगा। ओल्ड कोइलवर ब्रिज से आने वाले वाहन चांदी चौक, जमीरा, शीशमहल चौक एवं गोपाली चौक के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से संचालित होंगे।
CM Nitish Samriddhi Yatra – पार्किंग व्यवस्था
आरा नगर क्षेत्र एवं बक्सर की ओर से आने वाले वाहनों हेतु मिशन स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल को पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। संदेश एवं उदवंतनगर की ओर से आने वाले वाहनों हेतु अनाईठ मोड़ पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। सभी वाहन पार्किंग स्थल पर खड़े करने के उपरांत कार्यक्रम स्थल तक पैदल आवागमन करेंगे।
विशेष प्रतिबंध एवं निर्देश:
25 मार्च 2026 को पूर्वाहन 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्यालय बसों का परिचालन सीमित रखा जाएगा। 24 मार्च 2026 से अगले आदेश तक आरा नगर क्षेत्र में खनन संबंधी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम स्थल के समीप केवल अधिकृत (वीआईपी/आवश्यक सेवाएं) वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। आपातकालीन सेवाएं (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होने दी जाएगी।
दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति:
यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। कायमनगर-धरहरा-बिहारी मिल, बामपाली-चनवा मोड़, बाजार समिति परिसर, जिरो माइल, तेतरिया मोड़ मिशन स्कूल एवं सेंट जेवियर्स स्कूल (पार्किंग स्थल), जैन कॉलेज (दोनों गेट), गोपाली चौक, शीशमहल चौक आदि। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
आमजन से प्रशासन ने की अपील:
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित यातायात नियमों एवं वैकल्पिक मार्गों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।वही उपरोक्त आदेश का अनुपालन सभी संबंधित पदाधिकारी सख्ती से सुनिश्चित करेंगे।


