HomeNewsबिहारआरा में एमभीआई का नेम प्लेट लगे वाहन से खींचा जा रहा...

आरा में एमभीआई का नेम प्लेट लगे वाहन से खींचा जा रहा था फोटो

सूचना मिलते ही आरा नवादा थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराने के साथ-साथ तफ्तीश में जुट गई।

Vehicle with ‘MVI’ Nameplate: आरा में एमवीआई नेम प्लेट वाली गाड़ी को लेकर जमकर हंगामा: नंबर प्लेट की फोटो खींच रहे युवकों को लोगों ने घेरा

  • हाइलाइट:
  • लोगों ने वाहन पर सवार दो युवकों को पकड़ा, जमकर लगाई क्लास
  • मौके की नजाकत को देखते हुए नवादा थाना की पुलिस पहुंची, छानबीन में जुटी

Vehicle with ‘MVI’ Nameplate: बिहार के आरा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एमवीआई (MVI) की नेम प्लेट लगी एक लग्जरी गाड़ी और उसमें सवार युवकों की हरकतों ने स्थानीय लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया। मामला सोमवार की दोपहर नवादा थाना क्षेत्र के मिल रोड का है, जहां लग्जरी गाड़ी में सवार होकर दो युवक आने-जाने वाले वाहनों की फोटो खींच रहे थे। इस बात से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और गाड़ी को घेर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि गाड़ी में सवार दोनों युवकों की सिट्टी-पीट्टी गुम हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए नवादा थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराने के साथ-साथ तफ्तीश में जुट गई।

Vehicle with ‘MVI’ Nameplate: लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया

स्थानीय निवासियों और चालकों का आरोप है कि एमवीआई की नेम प्लेट लगी इस गाड़ी से ये युवक प्रतिदिन शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमते हैं। ये लोग छिपकर दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के नंबर प्लेट की फोटो खींच लेते हैं और बाद में वाहन स्वामियों को बिना किसी ठोस कारण के भारी-भरकम जुर्माने का नोटिस भेज दिया जाता है। सोमवार को भी जब ये युवक मिल रोड में यही काम कर रहे थे, तो लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। जब भीड़ ने उनका मोबाइल चेक किया, तो उसमें कई गाड़ियों के नंबर प्लेट की तस्वीरें मौजूद थीं।

वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वे अपने काम के सिलसिले में बाजार आते-जाते हैं, लेकिन इन युवकों की हरकतों की वजह से उन्हें बेवजह चालान भरना पड़ रहा है। ऑटो चालकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वे दिन भर मेहनत करके सवारी ढोते हैं, लेकिन घर पहुंचते ही मोबाइल पर चालान का मैसेज देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

चालान से तंग आकर ऑटो चालक ने लगा ली थी आग

इस हंगामे के पीछे लोगों का एक बड़ा डर और पुरानी घटना का गुस्सा भी है। हाल ही में आरा के पुरानी पुलिस लाइन मोड़ के पास एक ऑटो चालक ने बार-बार कट रहे चालान से तंग आकर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी, जिसकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। फिलहाल, इस प्रकरण में एमबीआई की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं मिल पाया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular