HomeNewsबिहारCM नीतीश ने भेजी खाते में पेंशन, भोजपुर के लभुकों को मिले...

CM नीतीश ने भेजी खाते में पेंशन, भोजपुर के लभुकों को मिले ₹31.40 करोड़

  • हाइलाइट: CM Nitish sent pension
    • भोजपुर पेंशन महोत्सव – जिले के 2,83,600 लाभुकों को मिला बढ़ी हुई पेंशन राशि का लाभ
    • जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में ‘पेंशन महोत्सव’ उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया

आरा,बिहार। रविवार को 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 1247.34 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोजपुर जिले के समाहरणालय सभागार, आरा में किया गया।

CM Nitish sent pension – प्रखंडों एवं पंचायतों में ‘पेंशन महोत्सव’ उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ

भोजपुर जिले में जुलाई माह के लिए छह प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 2,83,600 लाभुकों को प्रति व्यक्ति ₹1100 की दर से कुल ₹31.40 करोड़ सीधे उनके बैंक खाते में भेजे गए। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की और उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई पेंशन राशि से वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवनयापन में और अधिक सहूलियत होगी।

जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में ‘पेंशन महोत्सव’ उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया, जिससे पूरे जिले में जन-जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक माहौल बना। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह, सहायक समाहर्ता, सहायक निदेशक (दिव्यांगजन), सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) तथा जिला कल्याण पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular