Homeबिहारआरादो ट्रक पर लोड डेढ़ करोड़ का कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद,...

दो ट्रक पर लोड डेढ़ करोड़ का कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

आरा में कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Codeine-containing cough syrup: मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं।

  • हाइलाइट: Codeine containing cough syrup
    • मद्यनिषेध विभाग ने बरामद की कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार
    • जप्त कोडीन युक्त कफ सिरप का बाजार मूल्य करीब डेढ करोड़
    • देहरादून से पटना ले जाया जा रहा था कोडीन युक्त कफ सिर्फ

आरा, बिहार। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभाग ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के कोडीन युक्त कफ सिरप की भारी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, रजनीश को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि देहरादून से पटना, बिहार की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

गठित छापेमारी टीम ने जिले में वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी वाहन जांच अभियान के दौरान, टीम ने दो डीसीएम (DCM) ट्रकों को संदिग्ध पाया और उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में, दोनों ट्रकों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों जब्त ट्रकों पर उत्तर प्रदेश (यूपी) का निबंधन संख्या अंकित था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चालकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर थाना अंतर्गत भागात नगरिया गांव निवासी भूरी सिंह के पुत्र योगेश कुमार और उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के पटरेगा थाना अंतर्गत रानी मऊ गांव निवासी स्वर्गीय मो. अजीज आलम के पुत्र मो. इरशाद के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

बरामद कफ सिरप का विवरण देते हुए विभाग ने बताया कि दोनों ट्रकों से “कोडीन फास्फेट एंड ट्रिपोलाइडीन हाइड्रोक्लोराइड विस्कफ कफ सिरप 100 एमएल” की कुल 95,900 पीस बोतलें जब्त की गईं, जिसकी कुल मात्रा 9,590 लीटर है। जब्त किए गए इस अवैध कफ सिरप का बाजार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंका गया है।

इस सफल छापेमारी अभियान में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, श्री रजनीश के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, निरीक्षक अनिल कुमार, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular