Vote Chori Ara: भाजपा विधायक पर वोट चोरी का आरोप: 220 गरीब मुसहर मतदाताओं का नाम हटाने के खिलाफ माले (महागठबंधन) ने जताई आपत्ति
- हाइलाइट: Vote Chori Ara
- क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा आरा विधानसभा से संदेश विधानसभा में स्थानांतरित करने के लिए एक फर्जी और अवैध आवेदन दिया गया है।
आरा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा माले) के राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, ने एक प्रेस बयान जारी कर आरा के भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने लेटर पैड का इस्तेमाल कर 220 मुसहर समुदाय के मतदाताओं का नाम आरा विधानसभा से संदेश विधानसभा में स्थानांतरित करने के लिए एक फर्जी और अवैध आवेदन दिया है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने इसे “भाजपा की वोट चोरी का घिनौना कृत्य” बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बढ़ती ताकत से घबराकर विधायक ने यह गलत कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि ये सभी मतदाता आरा विधानसभा के बूथ संख्या 368 और 369 के स्थायी निवासी हैं।
Vote Chori Ara – माले नेता द्वारा जिला प्रशासन से की गई मांग
माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने इस फर्जी स्थानांतरण पत्र के खिलाफ भोजपुर के जिला पदाधिकारी के गोपनीय शाखा में आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी पार्टियों और लोगों द्वारा वोटर लिस्ट से नाम हटाने या स्थानांतरित करने के लिए दिए गए आवेदनों को सार्वजनिक किया जाए।
साथ ही, उन्होंने झूठे आरोप लगाने वाले भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अंसारी ने कहा, “आपत्ति दर्ज कराने के आखिरी दिन भाजपा द्वारा गरीबों के वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आवेदन देना सीधे तौर पर वोट चोरी का मामला है।” उन्होंने जिला प्रशासन से इस तरह के प्रयासों पर तुरंत रोक लगाने की अपील की है। क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा विधानसभा के सभी मतदाताओं से “वोट चोरों के खिलाफ चल रही लड़ाई” में उनका साथ देने की अपील की है।


