HomeNewsक्राइमभोजपुर में दालान में सो रहे युवक पर फायरिंग, हालत चिंताजनक

भोजपुर में दालान में सो रहे युवक पर फायरिंग, हालत चिंताजनक

Rahul Singh Chanda: भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के चंदा गांव में गुरुवार की देर दालान में सोए एक युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग। युवक के पेट में दो गोली और एक गोली पीठ में लगी है। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घायल की युवक की पहचान राहुल सिंह (30 साल) चंदा गांव निवासी स्व. अनिरूद्ध सिंह के बेटे के रूप में हुई है। युवक को रोहतास जिला के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Rahul Singh Chanda: पिता की हत्या से जुड़े रहे वारदात के तार

पुलिस की शुरुआती जांच में, इस वारदात को पूर्व की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

इधर, भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व दुश्मनी में वारदात को अंजाम दिया गया है। हमलावरों को चिह्नित कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। कुछ और बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular