Homeबिहारआराविश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आरा में साइकिल रैली का आयोजन

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आरा में साइकिल रैली का आयोजन

Cycle Rally Arrah: आर.एस. मेमोरियल स्कूल जगदेव नगर तथा उत्क्रमित मवि मिल्की अनु.जाति टोला में संयुक्त रूप से मना रेडक्रॉस दिवस

  • हाइलाइट: Cycle Rally Arrah
  • वाइस प्रेसिडेंट सह डीडीसी गुंजन सिंह ने झंडी दिखाकर किया रवाना
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर याद किए गये संस्थापक सर हेनरी डयु नाट

आरा। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला इकाई के द्वारा 3 सत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 7 बजे से भोजपुर जिला इकाई आर. एस. मेमोरियल स्कूल, जगदेव नगर आरा एवं उत्क्रमित मवि बामपाली उदवंतनगर में संयुक्त रूप से विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिला इकाई के प्रांगण में कार्यक्रम का उद्घाटन गुंजन सिंह वाइस प्रेसिडेंट सह डीडीसी ने किया‌ अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. वी.एन. यादव ने की।

Cycle Rally Arrah : डीडीसी ने झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों की साइकिल रैली को किया रवाना

सर्वप्रथम डीडीसी गुंजन सिंह द्वारा झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों की साइकिल रैली को रवाना किया गया। रैली में बच्चों ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डयु नाट के क्रियाकलापों को तथा रेडक्रॉस के मूल उद्देश्यों को दर्शाया। तत्पश्चात रेडक्रॉस जिला इकाई के प्रांगण में झंडोतोलन डीडीसी गुंजन सिंह द्वारा किया गया।

सर हेनरी डयु नाट के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई

इस अवसर पर संभावना आवासीय विद्यालय के जूनियर रेडक्रॉस की टीम की छात्राओं द्वारा रेडक्रॉस झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सर हेनरी डयु नाट के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। अपने संबोधन में गुंजन सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा का पूरे विश्व में सर्वोत्तम स्थान है। विभिन्न प्रकार की आपदा एवं युद्ध की विभीषिका से प्रभावित लोगों के लिए सर हेनरी डयुनॉट ने रेडक्रास की स्थापना की थी, जो आज पूरे विश्व में अपने स्वयंसेवकों के द्वारा महत्वपूर्ण योगदान पीड़ित मानवता की सेवा में दे रहा है।

रेडक्रॉस सोसायटी का जरूरतमंद लोगों की सेवा में अहम योगदान

भोजपुर जिला इकाई निरंतर अपने क्रियाकलापों एवं ब्लड सेंटर के माध्यम से भोजपुर जनपद के जरूरतमंद लोगों को सहयोग पहुंच रही है। उप संरक्षक डॉ. अर्चना सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रेडक्रॉस की स्थापना तथा आज के विषय पर प्रकाश डाला। संरक्षक डॉ. एस. के. रूंगटा ने विस्तृत रूप से भोजपुर जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना कल से लेकर वर्तमान तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं मानवता के लिए संगठित होने का आह्वान किया। सर्जन एवं संरक्षक डॉ. पी. सिंह ने स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए रक्तदान पर विशेष प्रकाश डाला।

डॉ. विभा कुमारी के द्वारा बताया गया कि 9 मई को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। विशिष्ट अतिथि गुड्डू सिंह ने कहा कि वह अपने अंदर के स्वयंसेवक को जगाएं और जो भी करें दिल से करें, अपनी अंतरात्मा से सेवा भावना से करें। सनातनी गंगा फाउंडेशन के जिला मंत्री संदीप कुमार ने सभी को स्वयं आगे बढ़कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान भी किया।

अध्यक्षीय के भाषण में डॉ. वी.एन. यादव ने कहा कि मानवता परिलक्षित होती है। आप सभी के सहयोग के लिए भोजपुर जिला इकाई आभारी हैं। धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर उप संरक्षक पंकज प्रभाकर द्वारा स्वैच्छिक दाताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न स्कूलों को तथा हिंदुस्तान स्काउट गाइड की टीम को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी, किया जागरूक

वही आर.एस. मेमोरियल स्कूल जगदेव नगर तथा उत्क्रमित मवि मिल्की अनु.जाति टोला, उदवंतनगर में संयुक्त रूप से विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जगदेव नगर आरा में तथा बामपाली गांव में प्रभातफेरी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया, साथ ही विद्यालय भवन में एक विचार गोष्ठी हुआ। संचालन में विजय कुमार मेहता कार्यकारिणी सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी, प्रभात कुमार मिश्रा, मनोज शाह, वीर बहादुर सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, कुमार सागर, राजेश सिंह, ओम प्रकाश राम, विकास कुमार आदि की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular