HomeNewsप्रोग्राम कर लौट रही डांसर को हथियारबंद बदमाशों ने मारी गोली

प्रोग्राम कर लौट रही डांसर को हथियारबंद बदमाशों ने मारी गोली

Dancer Sanjana shot: चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी मोड़ के समीप की घटना

jay kumar

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने सूमो वाहन पर सवार एक डांसर को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। अपराधियों की संख्या चार बताई जा रही है। सभी दो बाइक पर सवार थे। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Dancer Sanjana shot: जख्मी डांसर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा बाल निवासी संजना

Dancer Sanjana shot near Barni village of Bhojpur

जानकारी के अनुसार जख्मी डांसर पीरो थाना क्षेत्र के देवचंदा बाल निवासी रामजी नट की 17 वर्षीया पुत्री संजना कुमारी है। बताया जाता है कि वह पीरो के ही नाच पार्टी में कार्य करती है। गुरुवार को बागर में एक शादी समारोह में प्रोग्राम देने गई थी। शुक्रवार की सुबह हुआ टीम के सदस्य के साथ वापस लौट रही थी। इसी बीच चरपोखरी के बरनी मोड़ के समीप हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लग गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular