HomeNewsडकैती की साजिश करते यूपी व बिहार के कुख्यात सहित दो अपराधी...

डकैती की साजिश करते यूपी व बिहार के कुख्यात सहित दो अपराधी गिरफ्तार

Chotki Babura bridge: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर छोटकी बबुरा पुल के समीप पकड़े गये दोनों अपराधी

बड़हरा पुलिस की कार्रवाई, अंधेरे का लाभ उठा मौके से भाग निकले तीन बदमाश

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और चोरी की बाइक बरामद 

खबरे आपकी बिहार आरा। कोईलवर-छपरा फोरलेन पर डकैती की साजिश करते दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। दोनों को शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बड़हरा थाना क्षेत्र के छोटकी बबुरा पुल के समीप गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक गोली और एक बाइक बरामद की गयी है। बाइक चोरी की बतायी जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव निवासी शत्रुधन सिंह व कपूर दियारा निवासी गुड्डू कुमार हैं। जबकि तीन अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। इनमें शत्रुधन सिंह यूपी और बिहार का कुख्यात बताया जाता है। हत्या, ट्रेन डकैती और लूटपाट जैसी करीब चार दर्जन घटनाओं में उसका नाम आ चुका है।

Chotki Babura bridge के पास हथियार लिए अपराधी गिरफ्तार

Criminal arrested near Chotki Babura bridge
Criminal arrested near Chotki Babura bridge

जानकारी के अनुसार एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश गुरुवार रात फोरलेन पर पेट्रोलिंग करने निकले थे। इस बीच छोटकी बबुरा पुल के पास डकैती के लिये चार पांच अपराधियों के जमा होने की सूचना मिली। उस आधार पर थानेदार मौके पर पहुंचे। तब चार-पांच लोग बैठे मिले। लेकिन पुलिस को देख सभी भागने लगे। इस पर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भाग निकले। तलाशी के दौरान शत्रुधन सिंह के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली मिला। उसके बाद बाइक भी जब्त कर ली गयी।

पूछताछ में दोनों ने फरार एक अपराधी का नाम भी बताया। वह भी बड़हरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। इसे लेकर थानेदार के बयान पर गिरफ्तार दोनों अपराधियों समेत सहित तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस फरार तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। एसपी विनय तिवारी की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular