HomeNewsआरा में खून से लथपथ बुजुर्ग महिला का शव बरामद

आरा में खून से लथपथ बुजुर्ग महिला का शव बरामद

Woman body found in Arrah: मृतक के परिजन ने पड़ोसी पर मारने का लगाया आरोप

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भगोड़ा गांव स्थित मृतका के घर के आंगन में बरामद हुआ शव

खबरे आपकी बिहार आरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में एक बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव मिलने से लोगों के बीच सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Woman body found in Arrah: घर के आंगन में बरामद हुआ शव

Woman body found in Arrah

जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी स्व.परमेश्वर चौधरी की 76 वर्षीया पत्नी निर्मला कुंवर है। इधर, मृतका के पुत्र रविंदर चौधरी ने बताया कि वह आरा में मेडिकल लाइन में काम करता है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे उसे गांव के ही एक व्यक्ति से फोन पर सूचना मिली कि उसकी मां दरवाजा नहीं खोल रही है। जिसके बाद उसने कहा कि घर में कूदकर देखो। इसके बाद वह गांव पहुंचा और दरवाजा तोड़ कर देखा तो वह घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जबकि दूसरी ओर मृतका के पुत्र रविंदर चौधरी ने पड़ोसी पर ही मारने की आशंका जताई है। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत सिर में चोट लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मृतका के परिजनों द्वारा इसकी सूचना दी गई थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका के पति स्वर्गीय परमेश्वर चौधरी की मृत्यु वर्ष 2016 में बीमारी के कारण हो गई थी। उनके परिवार में दो पुत्री पुतुल देवी, सुधा कुमारी एवं पुत्र रविंदर चौधरी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular