Homeकरियरशिक्षाडीएवी की छात्राओं ने नगर थाने में पुलिस अफसरों के कलाई में...

डीएवी की छात्राओं ने नगर थाने में पुलिस अफसरों के कलाई में बांधी राखी

आरा भोजपुर ब्रेकिंग न्यूज़: डीएवी की छात्राओं ने नगर थाने में पुलिस अफसरों के कलाई में बांधी राखी

आरा भोजपुर ब्रेकिंग न्यूज़ आरा। शहर सहित पूरे भोजपुर जिले में गुरुवार को रक्षाबंधन का त्योहार परम्परागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वही भाइयों ने बहनो का रक्षा करने का वचन देकर उपहार प्रदान किया। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मिठाई एवं उपहार की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

हालांकि कुछ जगह पर शुक्रवार को भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। आरा नगर थाना में डीएवी की छात्राओं ने पुलिस अफसरों व जवानों के कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाया। इस दौरान पुलिस अफसरों ने भी छात्राओं को उपहार स्वरूप चाकलेट प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना इंचार्ज अनिल कुमार सिंह, दारोगा अविनाश कुमार, दारोगा विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित कई पुलिस अफसर वह जवान थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular