Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर थाना के दावां गांव बुजुर्ग महिला की हत्या में पांच के...

जगदीशपुर थाना के दावां गांव बुजुर्ग महिला की हत्या में पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Dawan village murder: भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में कचरा के विवाद में बुजुर्ग महिला रौशनी बीबी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Dawan village murder
    • बुजुर्ग महिला की हत्या में पांच के खिलाफ प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

आरा। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में कचरा के विवाद में बुजुर्ग महिला रौशनी बीबी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। मृतका रौशनी बीबी की बेटी साईदा खातून के बयान पर पड़ोस के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इस मामले में पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें दावां गांव निवासी परमेश्वर साह की पत्नी अंजू देवी, पुत्र अमृतेश प्रसाद उर्फ विक्की कुमार और बेटी खुशबू कुमारी कुमारी शामिल हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि सोमवार की सुबह कचरा हटाने को विवाद में दावां गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। उसमें एक पक्ष की रौशन बीबी और और उनकी जेठानी जख्मी हो गयी थी। दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को चोटें आयीं थी। इलाज के दौरान रौशन बीबी की मौत हो गई थी।

इधर, हत्या को लेकर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि विवाद कहासुनी से शुरू हुआ, दो मारपीट में बदल गया। आरोपितों‌ ने लोहे की रॉड से रौशनी बीबी पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, वहां से पटना रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular