Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरभोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म, नामजद प्राथमिकी

भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म, नामजद प्राथमिकी

Dhangai Police Station: भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यह घटना सोमवार की देर रात तब हुई जब पीड़िता अपने घर से लघुशंका के लिए बाहर निकली थी।

  • हाइलाइट:
    • घर से बाहर निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म
    • पीड़िता के पिता के बयान पर गांव के युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
    • आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी तेज
    • धनागाई थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात की घटना

आरा। भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। यह घटना सोमवार की देर रात तब हुई जब पीड़िता अपने घर से लघुशंका के लिए बाहर निकली थी। इस जघन्य वारदात को गांव के ही एक युवक ने अंजाम दिया, जिसके बाद ये खबर सुनते ही न सिर्फ उस गांव में बल्कि आस-पास के हर कोने में सनसनी फैल गई है। लोगों के बीच गुस्सा और डर दोनों ही देखने को मिल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान 17 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। घटना का आरोपी उसी गांव का निवासी अभिषेक कुमार उर्फ अप्पू आर्य बताया जा रहा है, जो रविंद्र नाथ उर्फ मास्टर का पुत्र है। जानकारी मिलते ही धनगाई थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़िता एवं उसके परिजनों से मिलकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बताया जाता है कि सोमवार की देर रात पीड़िता किशोरी लघुशंका के लिए अपने घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान कथित आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ अप्पू आर्य वहां आ पहुंचा और किशोरी को जबरन उठाकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

दुष्कर्म का शिकार होने के बाद पीड़िता रोती-बिलखती किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिवारजनों को आपबीती सुनाई। अपनी बेटी के साथ हुए इस निर्मम कृत्य की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पीड़िता के पिता ने बिना देर किए धनगाई थाना पहुंचकर आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ अप्पू आर्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular