HomeNewsसोन नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, घर में कोहराम

सोन नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद, घर में कोहराम

सेमरा गांव आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप गुरुवार की शाम सोन नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गयी। शुक्रवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

सेमरा गांव – पुलिस ने शव का आरा सदर अस्पताल में करवाया पोस्टमार्टम

आरा में लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर चार दुकानदार गिरफ्तार

  • कोईलवर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप सोन नदी घाट की घटना
  • गुरुवार की शाम मवेशी ढूंढने गए थे बधार, शुक्रवार की सुबह मिला शव

जानकारी के अनुसार मृतक सेमरा गांव निवासी स्व.पारस राय के 67 वर्षीय पुत्र काशीनाथ राय हैं। बताया कि गुरुवार की शाम वे मवेशी को ढूंढने के लिए सेमरा बधार में सोन नदी के समीप गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान वे सोन नदी में गिर कर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह के दिशा निर्देश पर कोविड-19 महामारी के विरूद्ध मुहिम के तहत हुई व्यवस्था

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular