Homeआरा भोजपुरबिहियाबीएसएफसी गोदाम बंद रहने से खाद्यान्न का नहीं हो रहा उठाव

बीएसएफसी गोदाम बंद रहने से खाद्यान्न का नहीं हो रहा उठाव

बिहिया प्रखंड परिसर स्थित बीएसएफसी गोदाम के विगत एक सप्ताह से बंद रहने के कारण न तो खाद्यान्न का उठाव हो रहा है और न हीं डीलरों के गोदाम तक पहुंच पा रहा है

Bihiya AGM and transporters: बिहिया प्रखंड परिसर स्थित बीएसएफसी गोदाम के विगत एक सप्ताह से बंद रहने के कारण न तो खाद्यान्न का उठाव हो रहा है और न हीं डीलरों के गोदाम तक पहुंच पा रहा है

रमजान
रमजान
  • हाइलाइट : Bihiya AGM and transporters
    • एजीएम व ट्रांसपोटर्स की मनमानी चरम सीमा पर
    • दलालों के माध्यम से किया जा रहा है कार्य
    • जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं में भारी आक्रोश
    • खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान

आरा/बिहिया: प्रखंड परिसर बिहिया स्थित बीएसएफसी गोदाम के विगत एक सप्ताह से बंद रहने के कारण न तो खाद्यान्न का उठाव हो रहा है और न हीं डीलरों के गोदाम तक पहुंच पा रहा है जिससे जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता भी परेशान नजर आ रहे हैं।

बताया जाता है कि दुर्गा पूजा को लेकर ट्रांसपोर्ट से अनाज गोदाम तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। मामले को लेकर नाम नहीं छापे जाने के शर्त पर एक डीलर ने बताया कि गोदाम में एजीएम व ट्रांसपोटर्स की मनमानी चरम सीमा पर पहुंच गयी है तथा दलालों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।

ट्रांसपोटर्स के दलाल द्वारा अनलोडिंग का डीलरों से पैसा मांगा जा रहा है जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। मामले को लेकर भोजपुर डीएम को भी सूचित किये जाने की बात बतायी जा रही है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular