HomeबिहारArrahडीएम के निरीक्षण की खबर: शाहपुर, बिहिया प्रशासनिक तंत्र में मची हलचल

डीएम के निरीक्षण की खबर: शाहपुर, बिहिया प्रशासनिक तंत्र में मची हलचल

भोजपुर जिले के शाहपुर, बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया के निरीक्षण की खबर ने स्थानीय प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी।

News of DM inspection: भोजपुर जिले के शाहपुर, बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया के निरीक्षण की खबर ने स्थानीय प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी।

  • हाइलाइट : News of DM inspection
    • भोजपुर डीएम के निरीक्षण की खबर से कार्यालयों में अधिकारियों की सक्रियता बढ़ी
    • निरीक्षण की खबर से देर शाम तक कार्यालय को चुस्त दुरूस्त करते दिखे पदाधिकारी

News of DM inspection आरा: भोजपुर जिले के शाहपुर, बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी (डीएम) तनय सुल्तानिया के निरीक्षण की खबर ने स्थानीय प्रशासनिक तंत्र में हलचल मचा दी। देर शाम तक कार्यालयों में पदाधिकारी संचिकाओं को चुस्त-दुरुस्त करते नजर आए। कार्यालयों के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्य में जुटे रहे।

बिहिया प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित पार्क में उग आयी झाड़ियों को युद्धस्तर पर काटकर, नये पौधो लगाकर पार्क को व्यवस्थित किया जा रहा है। कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक देर शाम तक अपने कार्यालय में व्यवस्था को ठीक करने में जुटे रहे जिससे आमलोगों में यह चर्चा होती रही कि काश इसी तरह वरीय पदाधिकारी का अक्सर हीं निरीक्षण होता रहे।

इधर, शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में डीएम के निरीक्षण करने की खबर पाकर मंगलवार को पूरे दिन कार्यालयों में हड़कंप मचा रहा। इस स्थिति ने आम लोगों में एक आशा जगा दी है कि यदि वरीय पदाधिकारियों का निरीक्षण समय-समय पर होता रहे, तो सरकारी कार्यों में सुस्ती और अनियमितताओं में कमी आ सकती है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular