HomeNewsआग से झुलसी विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

आग से झुलसी विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

आरा जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के स्थानीय अगिआंव बाजार गांव में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। मृत विवाहिता अगिआंव बाजार निवासी रोशन शर्मा की पत्नी अनीता देवी है। गुरुवार को वह आग से झुलस गयी है। उसके पति के अनुसार दूध गर्म करने में जल गयी थी।

इलाज के दौरान बिक्रमगंज के अस्पताल में तोड़ा दम

जिले के अगिआंव बाजार गांव की घटना

मायकेवालों ने जलाकर मारने का लगाया आरोप

इधर, मायके वाले ससुराल वालों पर जला कर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान अस्पताल में देर तक गहमागहमी बनी रही। अनीता देवी का मायका शहर के भलुहीपुर मोहल्ले में है। उसके पिता भोला शर्मा ने अनीता की शादी 2016 में अगिआंव बाजार गांव निवासी गुलाब शर्मा के पुत्र रौशन शर्मा से की थी। शादी के करीब साल भर बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत उसने मायके में भी की थी। वहीं उसके बड़े भाई दीपक शर्मा ने ससुराल वालों पर ही जलाकर मारने का आरोप लगाया है।

पति बोला- दूध गर्म करने में जली, इलाज के दौरान मौत

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद में जांच में जुटी पुलिस

वहीं अनीता के पति रोशन शर्मा का कहना है कि वह गुरुवार को गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट आ गई और बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिये रोहतास के बिक्रमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने शनिवार की शाम दम तोड़ दिया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। अनीता देवी को एक वर्ष की मासूम बच्ची रागिनी कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी है।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular