Homeबिहारआरा भोजपुरडीसीएलआर ऑफिस के आदेशपाल की मौत

डीसीएलआर ऑफिस के आदेशपाल की मौत

Shivanandan Ram: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव जमीन की पूजा कराने गये थे

परिजन बोले- बीमारी के कारण मौत होने की आशंका 

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में शुक्रवार शाम डीसीएलआर ऑफिस के आदेशपाल की मौत हो गई। मृत आदेशपाल मूल रूप से उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी स्व.बेलन राम के 57 वर्षीय पुत्र शिवनंदन राम थे। वह फिलहाल आरा स्टेशन रोड स्थित पीडब्लूडी ऑफिस के पीछे सरकारी क्वार्टर में रहते थे।

Shivanandan Ram: घर से खाना लेकर पहुंची पत्नी तो मृत हालत में पड़े थे

भतीजे बबन राम ने बताया कि वह कई बीमारियों से ग्रसित थे। करीब साल भर से शहर के एक प्राइवेट डॉक्टर से उनका इलाज कराया जा रहा था। इसी बीच उन्होंने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खरौनी गांव में कुछ माह पूर्व जमीन खरीदी थी। उसकी पूजा-पाठ कराने वह शुक्रवार को खरौनी गांव गए थे।

खरौनी गांव में उन्होंने अपनी पत्नी धनमतिया देवी को घर से खाना लाने को कहा। उनकी पत्नी खाना लेने घर चली गयी थी। जबकि वह खरौनी गांव में आराम करने लगे। जब उनकी पत्नी खाना लेकर लौटी और खाने के लिए जगाया, तो वह मृत अवस्था में पड़े थे। उसके बाद आनन-फानन में शिवनंदन राम को आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गये।

भतीजे बबन राम ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कही। बताया जाता है कि शिवनंदन राम अपने दो भाइयों में छोटे थे। उसके परिवार में पत्नी धनमतिया देवी, पुत्री खुशबू देवी, कलावती देवी, निशा कुमारी और पुत्र ददन राम है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी धनमतिया देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular