HomeNewsहथियारबंद बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, जख्मी

हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, जख्मी

Student shot in Mainpur:जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

धोबहा ओपी क्षेत्र के मैनपुरा गांव में रविवार की दोपहर घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा। भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत मैनपुर गांव में रविवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने घर जा रहे छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली बाये साइड जांघ में लगी है जो आर पार हो गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार छात्र मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत मैनपुर गांव निवासी शिव दयाल उपाध्याय का 20 वर्षीय पुत्र नारायण उपाध्याय है एवं वह बी.ए.पार्ट वन का छात्र है।

Student shot in Mainpur: दो हथियारबंद बदमाशों ने नारायण उपाध्याय को मारी गोली

Narayan- Student shot in Mainpur

जख्मी नारायण उपाध्याय ने बताया कि मैनपुर गांव में 4 जनवरी से ही श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ चल रहा है। जिसमें वह देख-रेख करने का कार्य कर रहा था। रविवार की दोपहर जब वह खाना खाने के लिए अपने घर जा रहा था जैसे ही वह घर के समीप बगीचे के पास पहुंचा। तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश वहां धमके और उसे पैर में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

चिकित्सक सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी छात्र को बाये पैर में जांध पर गोली लगी है। गोली लगने से खून काफी बह गया था। लेकिन उसके जख्म को रिपेयर कर दिया गया है और ब्लड अभी सिक्योर है। मरीज की स्थिति अभी खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही धोबहा ओपी इंचार्ज सुशांत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की जा रही है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular