Homeबिहारआराआरा में बीमारी के कारण विचाराधीन बंदी की मौत

आरा में बीमारी के कारण विचाराधीन बंदी की मौत

Subhash Sonar Arrah: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई

Subhash Sonar Arrah: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। इलाज के दौरान गुरुवार के शाम उसने दम तोड़ दिया।

  • हाइलाइट :- Subhash Sonar Arrah
    • इलाज के दौरान सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • नवादा थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के कैदी वार्ड में एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। इलाज के दौरान गुरुवार के शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक विचाराधीन नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला निवासी स्व.भाव चंद्र राम उर्फ स्व. वंशी सोनार के 54 वर्षीय पुत्र सुभाष राम उर्फ सुभाष सोनार है। वह पेशे से मजदूर थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक विचारथीन बंदी को उत्पाद विभाग के के द्वारा शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर उत्पाद एक्ट के तहत उन्हें जेल भेजा गया था। वह फरवरी माह से जेल में बंद थे। इसी बीच दो दिनों से उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके पैर में सूजन हो गया था।

गुरुवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक काफी बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां उन्हें कैदी बाद में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा था। तभी इलाज के दौरान गुरुवार की शाम कैदी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद जेल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना अपने आला अधिकारी एवं उनके परिजनों को दी गई।

सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे और कुछ देर बाद सभी परिजन वहां से भाग गए। वही खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्र पप्पू, पिंटू एवं एक पुत्री गुड़िया है। मृतक की पत्नी जानकी देवी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular