Homeबिहारआराआरा सदर अस्पताल में बीमारी के कारण अज्ञात युवक की मौत

आरा सदर अस्पताल में बीमारी के कारण अज्ञात युवक की मौत

Latest news of Sadar Hospital: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र आरा सदर अस्पताल में बीमारी के कारण एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई

Latest news of Sadar Hospital: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र आरा सदर अस्पताल में बीमारी के कारण एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Latest news of Sadar Hospital
    • बीमारी के कारण एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत
    • खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र आरा सदर अस्पताल में बीमारी के कारण एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात किसी अज्ञात शहरवासी द्वारा उसे पर बीमारी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात युवक की मौत बीमारी के कारण इलाज के क्रम में होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular