HomeNewsनदी में डूबने से युवक की मौत-घर में हाहाकार

नदी में डूबने से युवक की मौत-घर में हाहाकार

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार की शाम नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया।

jay kumar

शाहपुर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

भोजपुर जिले में 23 पुलिस अफसरों को थानों व ओपी में पोस्टिंग भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने की 

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार की शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक नारायणपुर गांव निवासी स्व.बैजनाथ सिंह का 40 वर्षीय पुत्र परशुराम सिंह है। बताया जाता है कि वह आज शाम नारायणपुर गांव के समीप नदी में नहाने के लिए गया था। उसी दौरान वह नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वही इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कंटेनमेंट जोन में नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular