HomeNewsबिहारबेलाउर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त झारखंड से गिरफ्तार

बेलाउर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त झारखंड से गिरफ्तार

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बस स्टैंड के समीप पिछले दिनों पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की हत्या और उसके दोस्त को गोली मारने के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • हाइलाइट्स: Dharmendra murder case belaur
  • धर्मेंद्र हत्याकांड मुख्य अभियुक्त झारखंड से गिरफ्तार, अन्य की तलाश
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बस स्टैंड के पास 23 जुलाई की सुबह हुई थी वारदात
  • जमीन के विवाद में दो दोस्तों को मारी गयी थी गोली, एक की हुई थी मौत

बिहार,आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर बस स्टैंड के समीप पिछले दिनों पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की हत्या और उसके दोस्त को गोली मारने के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी रामाधार यादव का पुत्र युगेश यादव है।

jay kumar

उसे बुधवार को एसटीएफ की मदद से झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। युगेश यादव पर रेकी करने से लेकर गोली मारकर धर्मेंद्र कुमार की हत्या करने तक का आरोप है। सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह की ओर से युगेश यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है।

Dharmendra murder case belaur – बेलाउर बस स्टैंड के समीप हुई थी हत्या

बता दें कि 23 जुलाई की सुबह बेलाउर बस स्टैंड के पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की दोस्त राजू कुमार के साथ आरा जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व से चल रहे जमीन संबंधी विवाद में रेकी करने के बाद धर्मेंद्र कुमार को गोलियां से भून दिया गया था। उसके दोस्त राजू कुमार को भी गोली मार दी गयी थी।

उस मामले में धर्मेंद्र कुमार के चाचा सुरेश कुमार सिंह के बयान पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें पवार गांव निवासी रवि यादव, भोला यादव, राहुल कुमार, पवन कुमार, पवना गांव निवासी अंकित गुप्ता और उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव निवासी युगेश सिंह को नामजद किया गया है।

रवि यादव, अंकित गुप्ता और युगेश सिंह पर धर्मेंद्र कुमार एवं उसके दोस्त राजू कुमार को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। घटना का कारण पूर्व का जमीन विवाद बताया गया है।

23 जुलाई की सुबह धर्मेंद्र कुमार अपने दोस्त राजू कुमार को उनके बेटे को आरा स्टेशन पहुंचाने जा रहे थे। उसी बेलाउर बस स्टैंड के समीप पवार गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार और राजू कुमार को गोली मार दी गयी थी। सात गोली लगने से धर्मेंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular