Homeबिहारआराबीजेपी युवा मोर्चा के भोजपुर जिलाध्यक्ष की पिटाई

बीजेपी युवा मोर्चा के भोजपुर जिलाध्यक्ष की पिटाई

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर थाना में बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिटाई कर दी गई।

  • हाइलाइट्स: Vibhu Jain
    • बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि की पिटाई
    • जख्मी साइबर डीएसपी पर पिटाई करने का लगाया गया आरोप
    • पुलिस कार्यालय स्थित साइबर थाना में गुरुवार की दोपहर घटी घटना

बिहार, आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर थाना में बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिटाई कर दी गई। जख्मी द्वारा पिटाई का आरोप साइबर डीएसपी पर लगाया जा रहा है। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर-एक निवासी राजेश कुमार जैन का पुत्र विभु जैन है।

Vibhu Jain – साइबर डीएसपी के खिलाफ आवेदन

इधर, विभु जैन ने बताया कि उनके मोहल्ले की एक महिला के इंस्टाग्राम पर किसी के द्वारा मैसेज कर परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत महिला द्वारा साइबर थाना में की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसी मामले को लेकर उनके द्वारा फोन कर इसकी जानकारी सदर सीडीपीओ- वन को दी गई।

सदर सीडीपीओ- वन के द्वारा कहा गया कि मैं साइबर डीएसपी से कह देता हूॅं आप जाकर मिले। जब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर थाना में साइबर डीएसपी से मिलने गए, तो उनके द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी गई।

इधर, घटना की सूचना पाकर आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, बीजेपी एवं जदयू के कई नेता व कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की निंदा करते हुए साइबर डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं इस मामले में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह वार्ड सदस्य प्रतिनिधि के द्वारा नवादा थाना में साइबर डीएसपी के खिलाफ लिखित आवेदन भी दिया गया है। हालांकि इस मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी का बयान नहीं मिल पाया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular